ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदी नेजाद ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र न्याय और स्वतंत्रता हासिल करने में मिस्री जनता का समर्थक है। राष्ट्रपति की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रपति डॉ. अहमदी नेजाद ने तेहरान में मिस्र की क्रांति में काम आने वालों के परिवार वालों से भेंट में कहा कि मिस्र की जनता स्वतंत्रता और न्याय की मांग करने वाले देशों में सबसे आगे है। और ईरानी राष्ट्र उन लक्ष्यों को प्राप्त करने में मिस्र की जनता का साथ देगा। उन्होंने ईरान और मिस्र के देशों के ऐतिहासिक संबंधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र और ईरानी सरकार मिस्र की आवश्यकताओं को पूरा करने को तैयार हैं क्योंकि मिस्र के विकास को अपना विकास समझता है।राष्ट्रपति डॉ. महमूद अहमदी नेजाद ने साम्राज्य और ज़ायोनी शासन को मध्यपूर्व की सभी समस्याओं का जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस समय पश्चिमी देश तेल से मालामाल देशों के एक हजार पांच सौ अरब डालरों से लाभ उठा रहे हैं और इस पूंजी से अपने विकास और अपनी आर्थिक समस्याओं को हल करने के लिए लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ईरानी राष्ट्र और मिस्र की दोस्ती साम्राज्य और जायोनी शासन को जड़ से उखाड़ फेकने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।........166
15 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 322662
ईरानी राष्ट्र न्याय और स्वतंत्रता हासिल करने में मिस्री जनता का समर्थक है.......